फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक में कइ मुद्दों पर हुई चर्चा

सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक में कई मुद्दे उठे। रामपुर में आयोजित वार्षिक बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष केडी आजाद की। बैठक में संघ की खोपड़ी स्थित भूमि पर कार पार्किंग निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कहा कि इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र कार पार्किंग की जाएगी। इसके अलावा बैठक में बहुउद्देशीय परिसर निर्माण प्रक्रिया शुरू करने, बीती कार्रवाई की पुष्टि, वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर चर्चा की गई। संघ की समस्त सदस्य सहकारी सभाओं को लाभांश वितरण, सदस्य सहकारी सभाओं के भागधन की राशि बढ़ाने, निष्क्रिय सदस्य सहकारी सभाओं को उनके भागधन की राशि लौटाने, डीएफएससी के आदेशानुसार उचित मूल्य की दुकानों पर अलग विक्रेता की व्यवस्था, इफको से खाद और कृषि उत्पादों के कारोबार के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर संघ निदेशक मंडल सदस्य सुदामा राम मेहता, शिव सिंह ठाकुर, शंकर लाल, रत्न दास, सदस्य सहकारी सभाओं से सत्यदेव शर्मा, अमर सिंह अश्टू, मान सिंह खाची और भवानी दत्त शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें