रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे उम्रदराज मतदाता जुनी गांव की 112 वर्षीय टिउली देवी को निर्वाचन विभाग रामपुर की स्वीप टीम ने क्षेत्र के वरिष्ठ मतदाता से सम्मानित किया व उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए कहा। टिउली देवी ने इस अवसर पर अन्य मतदाताओं को भी स्थानीय बोली में मतदान करने के जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करेंगी। उनके जोश, जज्बे को देखकर निर्वाचन विभाग रामपुर की स्वीप टीम ने उनका आभार व्यक्त किया। स्वीप टीम के सदस्य अशोक शर्मा, रविंद्र नेगी, पवन सरनाटू, नगीन शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खूननी व जूनी बूथ में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए मतदाताओें को जागरूक किया। जूनी बूथ में पिछले चुनाव में मत प्रतिशत कम दर्ज किया गया था। इस बूथ में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों से सहयोग करने के लिए कहा और 1 जून को लोकसभा चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया ।