फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसडीएम काजा ने किया विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग का दौरा

Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 04:36 PM IST

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष नेगी शुक्रवार को पहुंचे । इस दौरान यहां के स्थानीय मतदाताओं के साथ विशेष बैठक की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। लोगों को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में टशीगंग गांव के लोक निर्माण विभाग के अस्थायी तौर पर काम करने वाले 13 पूर्व दैनिक वेतन भोगी मजदूर और उनके परिजन विशेष तौर पर मौजूद रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ पूर्व दिहाड़ीदार मजदूरों के साथ बैठक की गई । कहा कि दुनिया में टशीगंग में 100 प्रतिशत मतदान के लिए जाना जाता है। इस परंपरा को जीवित रखते हुए एक फिर इतिहास रचते हुए लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। टशीगंग समुद्र तल से 15,256 फुट की ऊंचाई पर स्थित विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। टशीगंग शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी में स्थित है। साल में छह माह बर्फ से ढका रहता है। यहां ऑक्सीजन की कमी होती है। 2019 से पहले विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र हिक्किम था। लेकिन 2019 में टशीगंग को मतदान केंद्र बना दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 45 मतदाता थे। इनमें 27 पुरुष और 18 महिला मतदाता थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 48 मतदाता थे। इसमें 29 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। 2022 के विधानसभा चुनावों में 52 मतदाता थे। इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं हैं। इस बार भी यहां पर 52 मतदाता हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें