फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर के कटगांव स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जिला स्कूली क्रीडा संघ प्रारंभिक शिक्षा जिला किन्नौर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटगांव में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चगांव वार्ड मीरा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 46 स्कूलों के 541 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी ने किया। उप शिक्षा निदेशक जिला किन्नौर कुलदीप सिंह नेगी ने सभी मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आईं छात्राओं ने मार्चपास्ट के माध्यम से मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने भी सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्याथी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन में रहना सीखता है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी सहित अन्य विशेष अतिथियों ने आयोजक कमेटी को 67 हजार रुपये नकद दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें