पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जिला स्तरीय चार दिवसीय छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग अंडर-14 सांस्कृतिक व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन और झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पहले दो दिन छात्र और अगले दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में शिमला 17 खंडों से आए 285 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक, एथलेटिक्स जूड़ो, शतरंज, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सुबह के समय कॉलेज के पाटबंगला मैदान में आयोजित होंगी।