फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन

Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 03:06 PM IST

पूरे भारत देश में इस बार 30 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है, जो पूरा होकर रहेगा। रामपुर मंडल में भी 10 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। यह बात भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री एस सिद्धार्थन ने कही। शनिवार को सत्य नारायण मंदिर में भाजपा मंडल रामपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहला चरण समाप्त हो चुका है और 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं, जो पिछली बार से भी ज्यादा हैं। रामपुर मंडल में भी 10 हजार से ऊपर सदस्य बना दिए गए हैं। हालांकि अभी लक्ष्य से 50 प्रतिशत कम है। उन्होंने बैठक में आगामी समय में लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ में जाकर यह लक्ष्य पूरा करना है और 15 अक्तूबर अंतिम तिथि दी गई है। संगठन महामंत्री ने कहा है कि भारत देश में 30 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने लिया है, जो पूरा होकर रहेगा। वहीं कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने संगठन महामंत्री को रामपुर में चल रही सदस्यता अभियान की जानकारी सभी के सामने रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें