फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अवेरीपट्टी में मंगलवार से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, इन जिलों के युवा लेंगे भाग

अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 07:13 PM IST

अग्निपथ योजना में सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की अग्निवीर भर्ती रैली प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में मंगलवार से शुरू होगी। मेजर जनरल के पी. सिंह, वीएसएम ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा शामिल होंगे। भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को शारीरिक योग्यता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा, मेडिकल इन चरणों से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को किसी के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रकिया स्पष्ट और संतोषजनक की जाएगी। पूरी रैली प्रकिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती हैं और इसकी वीडियोग्राफी की जा रही है। सेना में भर्ती निशुल्क है। इस मौके पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर, कर्नल मनीष शर्मा, भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के कर्नल संदीप, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी मेजर विक्रम कुलकर्णी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें