फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया बेटी जन्मोत्सव

अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 04:10 PM IST

आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को बेटी जन्मोत्सव और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को सम्मान के साथ उत्सव के रूप में मनाना रहा। बेटी जन्मोत्सव के अवसर पर नवजात बालिकाओं को उपहार भेंट किए। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और नगर परिषद सदस्य प्रीति कश्यप विशेष अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटियों के महत्व, अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर जागरूक किया। प्रस्तुति ने लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया। शशि ठाकुर ने सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण बारे जागरूक किया। वहीं प्रीति कश्यप ने बेटियों के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। पर्यवेक्षक ज्वाला ने महिला एवं बाल विकास विभाग संचालित बालिकाओं और मातृ-शिशु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने बारे चर्चा की। इस अवसर पर खंड समन्वयक चंद्र शर्मा, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें