फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: देहा के कंढारण गांव में तीन मंजिला मकान और रसोई घर जला, 25 लाख का नुकसान

उप तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के गांव कंढारण में मंगलवार देर रात मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर ,सही राम ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर के मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की सूचना है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू किया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मकान में 14 कमरे थे, जो जल कर राख हो गए हैं। यह मकान काष्ठकुणी शैली में लकड़ी और पत्थर के बने हुए हैं। मकान तीन मंजिला था, जिसमें 12 कमरे थे। रसोई घर दो मंजिला था, जिसमें दो कमरे थे। इसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं है। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। इसके साथ मंदिर को भी बाहर से थोड़ा नुकसान हुआ है । राजस्व विभाग के अनुसार अभी तक 25 लाख की नुकसान होने का अनुमान है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें