जिला स्तरीय फाग मेले पर चल रहे बुशहर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायकों के नाम रही। संध्या के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रहे। संध्या के स्टार गायक एसी भारद्वाज रहे। उन्होंने श्री जय गणेश देवा से अपने कार्यक्रम की शिरकत की। इसके बाद तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपोनो रा, तेरे बिना लगणा नहीं दिल झूरिये, मुंदड़ी जोगे ना रोये कानो, कांडा चूटा कुमरो रा, देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए, लाल चिड़िया हो लाल चिड़िया, बेलूए बुरा आया जमाना आदि गानों को गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, लोक गायक रामेश ठाकुर ने मैं निकला गड्डी लेके, कोई मुश्किल ना तेरी राहों में, बोतला फूटकी हाय रे नातिया, मजेदार भरी श्याम आदि पंजाबी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा गायक दिवान शिवान, रोहिनी डोगरा सहित अन्य कलाकारों ने भी खूब मनोरंजन किया। इस मौके बुशहर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।