फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: भाजपा नेता सूरत नेगी बोले- डस्टबिन पर मंदिर की फोटो लगाकर कांग्रेस ने किया देव संस्कृति का अपमान

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 03:20 PM IST

रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता सूरत नेगी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी पर जमकर निशाना साधा। सूरत नेगी ने आरोप लगाया कि रिकांगपिओ में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से बांटे गए डस्टबिनों पर कोठी मंदिर के चित्र अंकित किए गए हैं, जो किन्नौर की समृद्ध देव संस्कृति और हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। सूरत नेगी ने कहा कि साडा के चेयरमैन जगत सिंह नेगी हैं। उनकी ओर से बांटे गए डस्टबिनों पर आराध्य देवी-देवताओं के मंदिर (कोठी) का चित्र लगाया गया है। कांग्रेस के लोग इसे किसी का घर बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट रूप से मंदिर का चित्र है। डस्टबिन में गंदगी फेंकी जाती है और उस पर मंदिर की तस्वीर लगाना कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री जगत सिंह नेगी सोनिया गांधी को खुश करने के लिए हिंदुओं और देव संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराने की बात कही थी। नेगी ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति का ताना-बाना देव आस्था पर टिका है और इस तरह का दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी से तुरंत सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें