फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश में खुली रखी जाए रामपुर कॉलेज की लाइब्रेरी, एसएफआई ने उठाई मांग

शीतकालीन अवकाश के दौरान रामपुर कॉलेज की लाइब्रेरी को खुला रखा जाए, ताकि छात्रों को परीक्षाओं की तैयारियां करने में कोई परेशानियां न हो। वहीं रामपुर कॉलेज में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिसके कारण छात्रों और प्राध्यापकों की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश में महाविद्यालय की लाइब्रेरी को खोला जाए। लाइब्रेरी में हीटिंग सिस्टम स्थापित किए जाएं। बॉयज कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए। महाविद्यालय में डेरा जमाए आवारा कुत्तों को बाहर निकाला जाए। इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ने कहा कि शीतकालीन अवकाश में महाविद्यालय के छात्रों को लाइब्रेरी को खोला जाए, क्योंकि आने वाले साल में बहुत सी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। पटवारी, सीटेट और टीजीटी के पेपर होने जा रहे हैं। इसलिए लाइब्रेरी के खुले रहने से महाविद्यालय के छात्रों को सहायता मिलेगी। इकाई सदस्य मृदुल ने कहा कि लाइब्रेरी में हीटिंग सिस्टम की व्यवस्था करने से छात्रों को सर्दी से छुटकारा मिलेगा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। एसएफआई ने कहा कि प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें