फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में सोमवार विश्व एड्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण/वाद-विवाद गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने कलात्मक कार्यों और विचारों के माध्यम से एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को बीमारी की रोकथाम, जागरूकता, एचआईवी/एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा के महत्व से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने विश्व एड्स दिवस के संदेश को समाज तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें