फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिट्टे के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, धर्मपुर में पैदल मार्च

Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 04:41 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के आह्वान पर शनिवार को महिलाओं ने चिट्टे के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर जनजागरण का संदेश दिया। रैली बस स्टैंड से शुरू होकर बाइपास, गांधी नगर और धर्मपुर मुख्य बाजार से होती हुई एसडीएम कार्यालय के बाहर समाप्त हुई। रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को दस सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। इसमें नशा मुक्ति के लिए राज्य स्तरीय मिशन की स्थापना, विभागों के बीच बेहतर समन्वय, उपचार और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थानों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने जैसी मांगें शामिल हैं। पैदल मार्च में महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और साक्षरता व ज्ञान विज्ञान से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व बिमला हिंदोस्तानी, सुनीता बिष्ट, कंचना देवी, शोमा देवी, भूपेंद्र सिंह और ऋत्विक ठाकुर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए समिति की सचिव सुनीता बिष्ट ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर ‘मदर अगेंस्ट एडिक्शन मां’ नाम से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य माताओं को अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए जागरूक और संगठित करना है। डॉ वीना राठौर ने बताया कि धर्मपुर खंड में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मैराथन दौड़, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर और पंचायत स्तर पर महिलाओं के दर्जनों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें