फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर पहुंचने पर विशाल का जोरदार स्वागत, मां ने उतारी आरती, दादी ने नाच-गाकर जाहिर की खुशी

Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 04:43 PM IST

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में 17 दिन तक फंसे रहने के बाद सुरक्षित बाहर निकले 20 वर्षीय विशाल शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में बल्ह घाटी के बंगोट गांव स्थित अपने घर पहुंचे। बेटे के घर पहुंचने की खुशी में मां उर्मिला भावुक हो गईं। मां ने बेटे की आरती उतारकर उसकी रक्षा की कामना की और उसे गले लगाया। बेटे के स्वागत के लिए गांव में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बेटे के घर पहुंचने की खुशी परिजनों ने नाच-गाकर मनाई। खूब आतिशबाजी हुई। विशाल की दादी ने भी खुशी में खूब झूमीं। मां उर्मिला ने यह 17 दिन बेटे की चिंता में बड़ी मुश्किल से काटे हैं। विशाल के घर पहुंचने का मां उर्मिला और दादी गरवधनू बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। अब विशाल के सुरक्षित पहुंचने पर घर में जश्न का महौल है। बातचीत में विशाल ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। घर वापस लौटने के बाद नौकरी के सवाल पर विशाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर नौकरी नहीं मिली तो फिर से खतरों के बीच काम करना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें