फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर: भूस्खलन से सात माैतों पर ग्रामीणों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

बीते 2 सितंबर को सुंदरनगर के साथ लगते जंगमबाग में हुए भीषण भूस्खलन के कारण हुई सात लोगों की मौत को लेकर ग्रामीणों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर एकत्रित होकर बीबीएमबी के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी भी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगमबाग में जो भूस्खलन हुआ है उसके लिए सीधे तौर पर बीबीएमबी प्रबंधन जिम्मेदार है। क्योंकि यहां बीबीएमबी द्वारा भरी बरसात में पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही थी जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है। ग्रामीण देवेंद्र राणा, संजय चौधरी, अनिल कुमार और शशि कला ने कहा कि इस आपदा के कारण जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उन्हें बीबीएमबी द्वारा मुआवजा और नौकरी दी जाए। इसके साथ ही जो घर टूट गए हैं और जो अनसेफ हो गए हैं उन्हें बीबीएमबी की तरफ से घर बनाने के लिए जमीन भी उपलब्ध करवाई जाए और घर बनाने के लिए मुआवजा राशि भी दी जाए। इन्होंने बीबीएमबी प्रबंधन को चेताया है कि अगर बीबीएमबी इनकी मांगों को नहीं मानती है तो फिर से कार्यालय का घेराव भी करेंगे और बीबीएमबी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें