मंडी जिला के सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित जंजैहली तक परिवहन सेवाएं गुरुवार से बहाल हो गई हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है। शुक्रवार सुबह एचआरटीसी का छोटे वाहन बगस्याड़ से जंजैहली की ओर रवाना हुए।