फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दर्दनाक हादसा: 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी में जा रहे सेना के दो जवानों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नितेश(32 ) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे जब शादी में जा रही एक अन्य कार दरलोग पहुंची तो पीछे चल रही युवकों की कार नजर नहीं आई। इस पर उन्होंने फोन किया लेकिन कॉल किसी ने रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद फोन एक महिला ने उठाया और बताया कि कार खाई में गिर गई है और उसे मोबाइल वहीं पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही दोस्त वापस लौटे और मौके पर पहुंचे। खाई में उतरकर उन्होंने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और दोनों युवक गाड़ी से बाहर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें