फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बर्फबारी का लुत्फ उठाने मंडी की जंजैहली घाटी पहुंचे पर्यटक

करीब तीन माह बाद हुई बारिश के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने मंडी जिला की जंजैहली घाटी में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। या यूं कहें कि व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटकों ने जंजैहली घाटी का रुख अख्तियार कर लिया है। पिछले कल से सराज घाटी में बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। मंडी जिला की जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग, शैटाधार, देवीदहड़, स्पेह्निधार, सरोआ, तुंगासी, मगरू गला और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ सफेद हो गए हैं। क्षेत्र में बाहरी पर्यटकों के साथ स्थानीय पर्यटक भी बर्फबारी के जमकर आनन्द उठाने पहुंच रहे हैं। जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर ऐसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ठाकुर ने बताया कि व्हाइट क्रिसमस पर स्थानीय होटल पैक हैं और पर्यटक बर्फबारी का आनन्द ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें