फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पंडोह में चोरों के हौसले बुलंद, लोकनिर्माण विभाग मैकेनिकल वर्कशॉप में चोरी की कोशिश

Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 10:35 AM IST

पंडोह क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लोक निर्माण विभाग मैकेनिकल वर्कशॉप पंडोह का सामने आया है, जहां देर रात करीब 1:00 बजे तीन चोरों ने चोरी की कोशिश की। हालांकि, चौकीदार की सतर्कता के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 1:00 बजे वर्कशॉप में तैनात चौकीदार को साथ बने कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि एक युवक बाहर खड़ा था जबकि दो अन्य अंदर कमरे में मौजूद थे। चौकीदार ने जैसे ही शोर मचाया तो अंदर मौजूद दोनों युवक तुरंत बाहर निकले और तीनों दरिया की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बताया जा रहा है कि चोर एक पुराना वेल्डिंग सेट और पुरानी बैटरियां निकालकर नहर के पास तक ले आए थे। माना जा रहा है कि चोर सामान को वहां से ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन चौकीदार के बाहर आने से उनकी योजना विफल हो गई और वे सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पंडोह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध युवक नजर आने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले 12 मई की रात को भी वर्कशॉप के साथ लगते मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें