फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देव बालाटिका शिल्ही लटोगली के नवनिर्मित भंडार की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 05:23 PM IST

नाचन क्षेत्र के देव बालाटिका शिल्ही लटोगली के नवनिर्मित भंडार (कोठी) की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई। देवता के भंडार की प्रतिष्ठा के अंतिम दिन बड़ा देव कमरुनाग समेत 45 देउठियों ने शिरकत की। इस मौके पर करीब तीन हजार भक्तों ने देवता के भंडारे का आनंद लिया। इस मौके पर देवता की 12 हारों से देवता के श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगाई। देवता की कोठी की प्रतिष्ठा का विधिवत कार्य बड़ा देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह उर्फ देबू ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों ने देवता से बारिश की गुहार भी लगाई। बड़ा देव के गूर देवी सिंह ने देव वाणी में ऐलान किया है कि जल्द बारिश होगी। देवता के गूर दौलत राम ठाकुर ने बताया कि भारी संख्या में देवता के भक्तों ने देवता के भंडार की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत की। उन्होंने बताया कि देवता के दरबार में करीब तीन हजार से अधिक भक्तों ने शीश नवाया। पंचायत उप प्रधान तोम चंद ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने भी देवता के भंडार के प्रतिष्ठा समारोह में अपनी हाजरी लगाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें