फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी प्रकृति से जुड़ी जानकारी वन विभाग के साथ हुआ एमओयू

Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 05:28 PM IST

राजकीय महाविद्यालय मंडी और अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र वन विभाग सुंदरनगर के बीच एक एमओयू साइन हुआ। यह एमओयू महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की पहल से करवाया गया। एमओयू में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुरीना शर्मा व वन विभाग के अतिरिक्त प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर प्रदीप कुमार ठाकुर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तारा सेन व डॉ. दीपाली अशोक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की ओर से निदेशक हिप्पा सुंदरनगर आईएफएससी सुभाष चंद्र पराशर, डीएफओ सुरेंद्र सिंह, प्रशिक्षक वीनू शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। इस एमओयू के तहत शिक्षक और परीक्षण, विद्यार्थियों का कौशल विकास, संसाधनों का आदान-प्रदान, छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता, अनुभव और वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान, हरबेरियम और संरक्षित पौधों का आदान-प्रदान शामिल है। इस पहल से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ी जानकारी देने के साथ उनकी क्षमताओं को बढ़ावा देगी। इस एमओयू के तहत महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। उनके समक्ष रोजगार के नए अवसर व विकल्प प्राप्त होंगे। इसके साथ महाविद्यालय के छात्र अपनी प्रकृति को लेकर सजग भी होंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सुरीना शर्मा व प्रदीप कुमार ठाकुर ने इस एमओयू को कार्यान्वित करने व सफल बनाने में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें