कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शनिवार को नाहन की बिरोजा फैक्ट्री का भ्रमण किया। इको क्लब के इन बच्चों ने चीड़ के पेड़ के फायदे व इससे बनने वाले तारपीन तेल के बारे में जानकारी हासिल की। फैक्ट्री में केमिस्ट पद पर तैनात शर्मिला ने बताया की फैक्ट्री में किस-किस श्रेणी के कौन-कौन से प्रोडक्ट बनते हैं और उनको कैसे बनाया जाता है। मार्केट में कैसे बेचा जाता है। महाप्रबंधक वेद प्रकाश ने बच्चों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब और फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों के बारे में बताया। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर उदय, शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद, गणित की अध्यापक अनुपमा सेमवाल ने भी बच्चों को ईको क्लब के काम और महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि वृक्ष लगाने क्यों जरूरी है। इनसे हमें क्या-क्या फायदे होते हैं।