फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 01:47 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 7 दिवसीय विशेष शिविर विधिवत रूप से आरंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त हेड ड्राफ्ट्समैन पदम देव ने किया। उन्होंने इस मौके पर एनएसएस का ध्वज भी फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य डोल्मा शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पदम देव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का सच्चा पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज परिवर्तन की अग्रदूत है और उसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी शकुंतला सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 54 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पाैधरोपण जल संरक्षण गतिविधियां, नशामुक्ति जनजागरण रैली, सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यालय परिसर सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी, जो देशभक्ति और समाज सेवा विषय पर आधारित थे। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर संजीव कुमार सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें