फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल: बैजनाथ-कांडापतन मार्ग की हालत खस्ता, युवाओं ने खुद संभाला मोर्चा, गड्ढों को भरा

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के बैजनाथ-कांडापतन सड़क मार्ग पर कोठी के पास बेरू नाले के समीप सड़क की हालत इतनी खस्मा हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सड़क पर बने विशाल गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। पिछले 3-4 महीनों से लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नाराज स्थानीय युवाओं ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए गड्ढों को पत्थरों से भर दिया है। युवाओं सुशांत, राकेश, अभिषेक, प्रवीण और विनोद ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है,लेकिन विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली। गड्ढों का आकार इतना बड़ा है कि यहां किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग बैजनाथ,नेरी,कांडापतन और धर्मपुर को जोड़ता है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों में पैच वर्क का कार्य शुरू किया जा रहा है और जल्द ही विभाग इन गड्ढों को भर देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें