फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर को चिट्टा व नशामुक्त बनाने के लिए एसडीएम ने दिलाई शपथ

उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धर्मपुर को चिट्टा मुक्त एवं नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है तथा इसके उन्मूलन के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों का सेवन युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है, जिससे परिवारों और समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें