फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: संजय चौहान बोले- एकमुश्त ऋण अदायगी योजना से किसानों को राहत

Krishan Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 04:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने जंजैहली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में किसानों, बागवानों और कामगारों के लिए बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 350 से अधिक सहकारी समितियों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संजय चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों के तहत तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर 50 फीसदी ब्याज माफी की घोषणा की गई है। एकमुश्त ऋण अदायगी योजना (ओटीएस) से किसानों को राहत मिलेगी। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 को ऋण वितरण वर्ष घोषित किया है, ताकि आसान किश्तों और साधारण ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध हों। महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए नई ऋण योजनाएं लाने पर विचार चल रहा है। थुनाग ब्रांच में आधारभूत परिवर्तन और क्षेत्र विस्तार की योजना है। नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर देते हुए चौहान ने कहा कि नशा कारोबारियों की संपत्ति जब्त होगी। उपस्थित लोगों से सावधि जमा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर में कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, बैंक के निदेशक रवि ठाकुर, महाप्रबंधक राज नारायण जमाल्टा और वरिष्ठ प्रबंधक बीएम भारती सहित जंजैहली के किसान, बागवान, ऋण धारक और पंचायती राज प्रतिनिधि शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें