फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: खस्ताहाल सनाहाली-झुलगण मार्ग पर पलटी कार, चार लोग घायल; सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 12:54 PM IST

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की खद्दर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे पेश आया, जिसमें कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग झुलगण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़े भारी पत्थरों और गहरे गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान विमला देवी (63), सुभद्रा देवी (65), सुभाष चंद (57) और योगराज (61), निवासी झुलगण के रूप में हुई है। हादसे के बाद खद्दर पंचायत के उपप्रधान रोहित शर्मा ने सड़क की खराब हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है और मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे व पत्थर पड़े हुए हैं, जिससे वाहन चालकों की जान जोखिम में है। उन्होंने बताया कि सड़क सुधार को लेकर विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है। यहां तक कि मनरेगा के तहत मरम्मत कार्य करवाने का भी आग्रह किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सनाहाली लिंक रोड की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। उधर, लडभड़ोल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें