फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 09:39 PM IST

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी आज मंडी स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां भाजपा मंडी जिला, महिला मोर्चा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा महामंत्री पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। इंदु गोस्वामी ने मंडी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि कल, 31 अक्तूबर को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे पडल में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके उपरांत मैराथन ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन सेरी मंच तक किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें