नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वीरवार बस स्टैंड धर्मपुर में नशा निवारण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार ने जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 45 प्रतिभागियों को नशे एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसके गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि नशे की लत व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें और यदि किसी भी प्रकार की अवैध नशे की गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।