फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्याठी गांव के आपदा प्रभवितों को जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू

Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 02:54 PM IST

मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव में 30 जून को आई आपदा से बेघर हुए डेढ़ दर्जन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी। राजस्व विभाग की टीम, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पूर्व प्रधान देश राज व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने प्रभवितों के साथ लौंगनी ग्राम पंचायत के हुक्कल मुहाल में टौरी नाला के पास सरकारी भूमि की पैमाइश की, जिसमें डेढ़ दर्जन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव उपायुक्त मंडी को भेजा जाएगा और तीन बिस्वा जमीन स्वीकृत करने का अधिकार है। पूर्व पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा से बेघर हुए बसाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की कबायत शुरू हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें