फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नलवाड़ मेला करसोग के छठे दिन 500 महिलाओं ने ने डाली महानाटी

जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के छठे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के खेल मैदान में महिलाओं की ओर से महानाटी का आयोजन किया गया। महानाटी में लगभग 20 महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। महानाटी जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के छठे दिन आकर्षण का केंद्र रही। मेला मैदान में महिलाओं ने एक साथ सामूहिक नाटी डालकर कर पुरातन संस्कृति को जीवंत कर दिया। महानाटी में ग्राम पंचायत ममेल के प्रधान नारायण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नायब तहसीलदार करसोग शांता शुक्ला ने महानाटी में भाग लेने वाली महिलाओं को धाठू भेंट किए। महिलाओं ने धाठू लगाकर नाटी में भाग लिया। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें