फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नशा मुक्ति पर नामधारी समाज करेगा मैराथन का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम

Krishan Singh Updated Thu, 22 Jan 2026 01:00 PM IST

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नामधारी संगत मंडी की ओर से बसंत पंचमी पर मंडी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार नामधारी संगत ने नशा मुक्ति को लेकर एक मैराथन को आयोजित करने का निर्णय लिया है जोकि रविवार 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नामधारी संगत मंडी के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने और स्वस्थ समाज की कल्पना करते हुए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन को सुबह 8ः45 पर सेरी मंच से एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें दो वर्गों में लोगों को शामिल किया जाएगा जिसमें पहला वर्ग अंडर-16 पुरुष एवं महिला जबकि दूसरा 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले पुरुषों और महिलाओं का होगा। यह मैराथन शहर भर का चक्कर काटने के बाद खलियार स्थित नामधारी संगत की कोठी में आकर संपन्न होगी जहां डीसी मंडी अपूर्व देवगन विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। दोनों वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 नकद प्रदान किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें