भारतीय सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति का प्रमाण है। यह बात भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कही। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से सेना ने न केवल पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकी कैंपों को तबाह किया है, बल्कि पहलगाम हमले के दोषियों को उनके ही अड्डों में सजा देकर देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के धैर्य, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। देश को अपनी सेना और नेतृत्व पर गर्व है।