फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचन: ग्राम पंचायत चांबी में प्रदेश सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

Krishan Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 02:21 PM IST

नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांबी में प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग से संबंद्ध हरि ओम कला मंच मंडी के कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा स्थानीय लोगों को उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए लोगों को नशे से बचाव और रोकथाम के उपायों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चाम्बी की प्रधान सुमित्रा देवी, उप-प्रधान आशीष रावत ने इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाने का लोगों से आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें