फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर आया अनुराग ठाकुर का बयान, कहा- झूठे वादे करने वाले गद्दी छोड़े

मंडी पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। विदेश दौरे पर भारत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की ओर से की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है। अनुराग ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के समय भी भारत में बैठकर पाकिस्तान का गुणगान गाते रहे। उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्हें भारत का विरोध करना जरूरी हो गया है। राहुल गांधी और उनके चमचों के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए उमड़ रहे प्रेम के चलते आज उन्हें 90 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है और अब वे उनकी बिहार चुनाव में भी हार निश्चित है। वहीं इस मौके अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर भी तंज कसा। अनुराग ने कांग्रेस को वायदे चोर की संज्ञा देते हुए कहा कि क्या वे स्वयं क्या गद्दी छोड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की प्रदेश सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई है और देश में भी इनका यही हाल है। देश की सांविधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाना कांग्रेस ने एकमात्र एजेंडा बना लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें