फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अनिल शर्मा ने किया निर्माणाधीन रेहड़ी-फड़ी मार्किट का निरीक्षण

Krishan Singh Updated Thu, 08 Jan 2026 02:13 PM IST

सदर विधायक अनिल शर्मा ने शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को दो-टूक शब्दों में कह दिया है कि नई बन रही रेहड़ी-फड़ी मार्किट में जो नहीं आना चाहता वो न आए, लेकिन बाद में मत पछताना कि उन्होंने कितना सुनहरा मौका खो दिया। यह बात उन्होंने आज निर्माणाधीन रेहड़ी-फड़ी मार्किट का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही लोगों को बसाने का काम किया है। उसका उदाहरण शहर के बीचोंबीच बनी इंदिरा मार्किट है। कभी यह सभी दुकानदार खोखे लगाकर कारोबार करते थे। ऐसी ही भव्य मार्किट अब रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए भी बनाई जा रही है। यदि कोई शहर में ही रहना चाहता है तो जहां पर नियमों के तहत उचित स्थान उपलब्ध होगा उसे वहीं पर ही रखा जाएगा। नई मार्किट में एक स्थान पर 300 रेहड़ियां लगाने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि जो मार्किट बन रही है उसमें एनजीटी के किसी भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है। अनिल शर्मा ने आज लोक निर्माण विभाग को निर्माणाधीन रेहड़ी-फड़ी मार्किट में एक बड़ा शौचालय बनाने की प्रपोजल तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे शहर के लोगों को एक बड़े शौचालय और स्नानघर की सुविधा मिलेगी। इसमें 20 टॉयलेट का प्रावधान होगा और साथ ही केयर टेकर के रहने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस पर जो भी पैसों का खर्च आएगा उसके लिए बजट का प्रावधान वे करवाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें