फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंचायत के सभी परिवारों को वाटर फिल्टर व कूड़ेदान की सौगात

अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 03:47 PM IST

धर्मपुर उपमंडल की समौड़ पंचायत के सभी 410 परिवारों के सदस्य अब स्वच्छ पानी पिएंगे। स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखेंगे। पंचायत प्रधान ने पंचायत के सभी परिवारों को वाटर फिल्टर व डस्टबिन प्रदान कर नई पहल शुरू की है। ग्राम पंचायत समौड़ के प्रधान प्रताप सकलानी ने बताया कि अधिकांश बीमारियां गंदे व दूषित पानी से ही फैलती है। खासकर बरसात के दिनों में जलजनित रोग की चपेट में आने की अधिक संभावना रहती है। इसलिए पंचायत ने सर्व सम्मति से सभी परिवारों को वाटर फिल्टर व कूड़ादान देने का निर्णय लिया है। इससे पंचायत के लोग स्वच्छ पानी का सेवन कर निरोग रह सकेंगे। साथ ही कूड़े कचरे को अलग-अलग कर डस्टबिन में एकत्रित कर स्वच्छ पंचायत बनाने में भी अपना योगदान दे सके। उन्होंने बताया कि उनका सपना समौड़ पंचायत को पूरे उपमंडल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक माडल पंचायत बनाने का है। वह अपनी पंचायत के लोगों को हर सुविधा देना चाहते है ताकि उनकी पंचायत के लोगों को किसी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े। आने वाले समय में पंचायत के शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें