फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 23 ग्राम चिट्टे के साथ सैनिक गिरफ्तार, धर्मपुर का रहने वाला है आरोपी

मंडी पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 23 ग्राम चिट्टे के साथ एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के समीप नाकाबंदी कर आरोपी को कार समेत पकड़ा। आरोपी मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गतिविधियों पर कुछ समय से नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने पधर के पास संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पधर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई से जुड़े होने का शक है। हालांकि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद नशा कहां से लाया गया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने सैनिक की गिरफ्तारी और उसके कब्जे से चिट्टा बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सैनिक के पिता हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें