फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा पर शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा क्लब के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके उपरांत आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों की अनिवार्यता, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। महाविद्यालय के छात्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि क्लब द्वारा वर्षभर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें