फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना, नगर पंचायत ने शुरू किया सख्त अभियान

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 04:43 PM IST

धर्मपुर नगर पंचायत ने क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालों, खाली प्लॉटों और अन्य जगहों पर कचरा डालने वाले लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पंचायत के अनुसार, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की टीमें लगातार कूड़ा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण कर रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंके जाने से स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत के वरिष्ठ सहायक दलेर सिंह राणा ने बताया कि धर्मपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर पंचायत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नगर पंचायत के नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरेलू कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक और नैतिक दायित्व भी है। नगर पंचायत ने नागरिकों से प्लास्टिक और अन्य कचरे को खुले में न फेंकने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें