फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दवाड़ा फ्लाईओवर का एक पिलर टूटने से बंद मंडी-कुल्लू हाईवे अस्थायी ताैर पर बहाल

Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 12:06 PM IST

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित दवाड़ा फ्लाईओवर की हालत एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। 10 सितंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे फ्लाईओवर का एक पिलर पूरी तरह टूट गया, जिससे फ्लाईओवर का हिस्सा और गर्डर नीचे बैठ गया। इसके बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही करीब दो घंटे तक पूरी तरह बंद रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत पुलिस और एनएचएआई की टीमें पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक इस मार्ग पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। 11 सितंबर की सुबह एनएचएआई की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोहे के पिलर फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त पिलर के पास मजबूती देने के लिए लगाए गए हैं। इनकी मदद से फिलहाल फ्लाईओवर को आंशिक रूप से सहारा मिल गया है। इसके बाद मंडी-कुल्लू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक अस्थायी उपाय है और फ्लाईओवर की स्थायी मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता जल्द से जल्द है। वाहनों को पुलिस निगरानी में धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के चलते इलाके में रहने वाले लोग और मार्ग से गुजरने वाले यात्री दहशत में हैं। उन्हें हर रोज आवाजाही के दौरान जान का खतरा बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें