फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एनएसएस नए स्वयंसेवकों का इंडक्शन कार्यक्रम एवं 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' रैली

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नव-पंजीकृत स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी से देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकती है, और एनएसएस इसके लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी नए स्वयंसेवकों को एनएसएस में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें वर्षभर होने वाली गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी की एनएसएस इकाइयों में नए स्वयंसेवकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें एनएसएस के उद्देश्य, लक्ष्य, महत्व एवं वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। महाविद्यालय में पहले से दो एनएसएस इकाइयां सक्रिय थीं और इस वर्ष तीसरी इकाई की स्वीकृति मिलने से एनएसएस परिवार का विस्तार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पुराने स्वयंसेवक लक्की चौहान ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से नए स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास, संरचना, कार्यक्रमों एवं समाज सेवा में इसकी भूमिका से अवगत कराया। स्वयंसेवकों का परिचय तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों—प्रो. ओ. पी. ठाकुर, डॉ. दीपाली अशोक एवं डॉ. अनुज कुमार—से करवाया गया, साथ ही उनका पंजीकरण एनएसएस पोर्टल पर कराया गया और एक क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कार्यक्रम के उपरांत 15 अगस्त के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार, ऐतिहासिक सेरी मंच और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर एक वृहद रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा एवं संदेश-पटिकाएं लेकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें