फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राज्यपाल ने मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री

अंकेश डोगरा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:26 PM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित थुनाग, बगस्याड़ और जंजैहली क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल ने सबसे पहले थुनाग क्षेत्र में आपदा पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उपमंडल थुनाग इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है, जहां निजी संपत्ति, भूमि और पशुधन को व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि के मामलों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्यपाल ने कहा कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद यहां के लोगों का हौंसला अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि "जो क्षति हुई है उसकी पूर्ण भरपाई संभव नहीं है, लेकिन हर स्तर पर हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।" उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में आंतरिक संसाधनों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रबंधों पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने बगस्याड़ राहत शिविर और लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह थुनाग में भी आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके पश्चात उन्होंने पंचायत घर पखरेड़ का दौरा कर झुंडी और पखरेड़ पंचायतों के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जंजैहली में भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। राज्यपाल ने बताया कि राजभवन से पहले भी राहत सामग्री के पांच वाहन मंडी भेजे जा चुके हैं तथा एक वाहन कुल्लू जिले को भेजा गया है। यदि प्रशासन और राहत सामग्री की मांग करता है तो राजभवन की ओर से तत्परता से और सहायता भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी आपदा है जिसकी भरपाई तत्काल संभव नहीं है, लेकिन भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इस दिशा में सभी को गंभीरतापूर्वक सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हम सभी को उन पर विचार करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें