फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंडोह कैंची मोड़ पर शिवाबदार मार्ग बहाली का कार्य शुरू, भारी चट्टानों को हटाने में जुटा विभाग

पंडोह के कैंची मोड़ के समीप शिवाबदार मार्ग को खोलने का कार्य रविवार सुबह से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह हुई भारी भूस्खलन के चलते यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। नेशनल हाईवे को तो एनएचएआई ने शुक्रवार को लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल कर दिया था, लेकिन शिवाबदार मार्ग पर स्थित विशाल चट्टानों के कारण अभी तक आवागमन बहाल नहीं हो सका था। रविवार को मौसम में सुधार होते ही लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि अब पहाड़ी से पत्थर गिरना बंद हो चुका है, ऐसे में ब्लास्टिंग तकनीक का प्रयोग कर मार्ग पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य के दौरान कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर भी यातायात को रोका गया है। गौरतलब है कि 1 अगस्त को भी यह हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हुआ था, और 2 अगस्त को पुनः सुबह भारी चट्टान गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया था। हालांकि विभाग की तत्परता से उस दिन करीब 5 घंटे में मार्ग को साफ कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो सोमवार शाम तक शिवाबदार मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने मार्ग बहाली के कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग का आभार जताया है, साथ ही आग्रह किया है कि ऐसे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि बार-बार लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें