फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi : आधी रात धरने पर बैठे विधायक चंद्रशेखर, इस वजह से नाराज हैं कांग्रेस विधायक

अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 10:07 AM IST

मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर एनएच के निर्माण में हो रही अनियमितताओं से नाराज धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने सोमवार रात अवाहदेवी चौक पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय समेत कंपनी अफसरों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने जनता को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर अनशन का एलान किया। लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। अफसरों को कोई चिंता नहीं है। चुने प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है। विधायक ने कहा कि एनएच निर्माता कंपनी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य से क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें प्रभावित हैं। सैकड़ों घरों पर खतरा मंडरा रहा है। जनता की दिक्कतें ध्यान में आने पर अधिकारियों से सोमवार शाम को बातचीत की गई, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया। थाने पहुंचकर भी इन्हें बुलाने का प्रयास हुआ, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में जनहित में सांसद अनुराग ठाकुर के घर के पास अवाहदेवी चौक में धरने पर बैठना पड़ा है। रात 10 बजे विधायक समर्थकों के साथ अवाहदेवी चौक पर पहुंचे और अनशन की घोषणा की। विधायक ने कहा कि जगह-जगह हो रही कटाई और ढलानों पर बिना सुरक्षा उपायों के काम होने से गांवों और घरों की नींव तक खतरे में आ गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक अनशन किया जाएगा। उन्होंने काम कर रही कंपनी को हटाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें