फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लगातार बारिश से लडभड़ोल में लौटी ठंड, गंदम की फसल को नुकसान

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर ठंड लौट आई है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और क्षेत्र में अंधेरा सा माहौल बन गया। वहीं किसानों और बागवानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी मानी जा रही थी, लेकिन अब लगातार हो रही झमाझम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों में लगातार पानी जमा होने और नमी बढ़ने से गंदम,सरसों और लगाई गई नकदी सब्जियों की फसलें खराब होने लगी हैं। लडभड़ोल क्षेत्र के किसान रमेश कुमार, दान सिंह, धर्म सिंह, अरुण कुमार, अनिल कुमार और अश्वनी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अब उनकी फसलों को भारी नुकसान होने लगा है। उन्होंने कहा कि वे अब बस बारिश रुकने का ही इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बची हुई फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता देख स्थानीय किसानों ने कृषि विभाग और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है। किसानों ने मांग की है कि बारिश के कारण उनकी गेहूं, सरसों और सब्जियों की खराब हुई फसलों का उचित आकलन करवाया जाए और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का जल्द से जल्द प्रावधान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें