फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आपदा से भारी तबाही, प्रदेश सरकार के इंतजाम नाकाफी

अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:47 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार के इंतजाम नाकाफी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह है कि जो घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं और रहने लायक नहीं है उन घरों को भी पूर्ण क्षतिग्रस्त घोषित करने का प्रावधान किया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से प्रधानमंत्री द्वारा दी गई आर्थिक पैकेज को आपदा प्रभावितों तक जल्दी पहुंचाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए तत्काल बजट का प्रावधान करने पर आभार जताया। कहा कि किरतपुर मनाली राजमार्ग के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थायी सुरक्षा उपायों को लागू करने की योजना बनाई गई है। स्थायी उपायों में सुरंगों, पुलों, ढलान और नदी सुरक्षा कार्यों का प्रावधान शामिल होगा। इससे भविष्य में इन मार्गों पर होने वाले नुकसान को भी न्यूनतम जा सकेगा। सोमवार को जयराम ठाकुर आपदा प्रभावित मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री भी बांटी और आर्थिक सहायता भी की। राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदेश और प्रदेश के बाहर के दानी सज्जनों द्वारा दी गई थी। कहा कि लोगों के जीवन भर की कमाई आपदा में नष्ट हो गई। संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े रहेंगे और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी प्रभावितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। जिससे जन जीवन सामान्य हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें