राजकीय महाविद्यालय बासा( गोहर) में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के मध्य इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया जा रहा है, जिसमें पुरुष वर्ग में कुल आठ टीमें और महिला वर्ग में सात टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष और महिला वर्ग दोनों में राजकीय महाविद्यालय बासा(गोहर), महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर, राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच, राजकीय महाविद्यालय करसोग, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू तथा वल्लभ महाविद्यालय मंडी की टीमें भाग ले रहीं हैं और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की टीम केवल पुरुष वर्ग में भाग ले रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपकुलपति एसपीयू प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडियों को इस खेल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी से समां बांधा और बीए की छात्राओं की ओर से एक गरबा नृत्य पेश किया गया। इस अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल पदम सिंह गुलेरिया (विशिष्ट अतिथि), प्रिंसिपल डीएवी गोहर चंद्रेश्वर शर्मा, प्रोफेसर जया ठाकुर, कॉलेज के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद चौहान, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र कुमार, पर्यवेक्षक खो-खो डॉक्टर लोकेश शर्मा, बासा काॅलेज पीटीए प्रधान प्रकाश चंद, पीटीए कार्यकारिणी सदस्य सहित स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का समापन 13 नवंबर को होगा।