फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीएसएल डीएवी पंडोह में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 01:47 PM IST

करीब सात साल बाद पंडोह स्थित बीएसएल डीएवी स्कूल का बीबीएमबी स्टेडियम शनिवार को विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आया। विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से समारोह में लंबे समय बाद पुरानी रौनक लौटती दिखाई दी। पिछले कुछ वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां बड़े स्तर पर आयोजित नहीं हो पा रही थीं। इसी वर्ष से डीएवी संस्था की ओर से स्कूल का संचालन शुरू किए जाने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसका असर विद्यालय की गतिविधियों में भी नजर आया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ, माइम और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। हिमाचली नाटी, हरियाणवी नृत्य और पंजाबी गिद्दा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की विविधता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या वंदना कपूर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। समारोह में बीबीएमबी के उपप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें